बक्सर, अगस्त 11 -- कृष्णाब्रह्म। स्थानीय बाजार स्थित अंडरपास के नीचे सोमवार को पुलिस ने दोपहिया वाहनों का संघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने परिवहन विभाग द्वारा निर्देशित नियमों का उलंघन करने के जुर्म में लगभग 02 दर्जन वाहनों को जब्त किया। बाद में कागजातों का सत्यापन सही पाए जाने वाले चालकों को मुक्त कर दिया। जबकि, यातायात नियमों का उलंघन करने वाले कुल 12 बाइक चालकों से 12 हजार रुपये की राशि जुर्माने के तौर पर वसूल की गई। पुलिसिया जांच अभियान से अवैध वाहन चालकों में हड़कंप जैसी स्थिति बनी हुई थी। अधिकांश चालक मार्ग बदलकर शार्ट-कट रास्ते का प्रयोग करते दिखे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों का जांच अभियान चलाया गया। क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में पुलिस का यह अभियान अनवरत आगे भी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.