बोकारो, जनवरी 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि। पुपुनकी टोल प्लाजा राष्ट्रीय राज्यमार्ग 23 पर जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज ने बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 12 वाहनों से नियमों के उल्लंघन को लेकर 2 लाख 23 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। अभियान के तहत 87 वाहनों की जांच की गई, जिसमें फिटनेस सर्टिफिकेट, रिफ्लेक्टिव टेप, ओवर लोडिंग, इंश्योरेंस फेल एवं टैक्स फेल होने को लेकर 12 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। डीटीओ ने चास प्रखंड के आईटीआई मोड, सेक्टर 12 मोड़, बिरसा चौक सहित अन्य सेक्टरों के चौक चौराहों पर दो पहिया वाहनों सहित चार पहिया वाहनों की जांच की। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के साथ चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.