सीतामढ़ी, फरवरी 10 -- सुप्पी। थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव में रविवार की रात बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान बंदूक से निकली गोली से किशोर की मौत के बाद अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपित की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिसके बाद वह अपनी स्कॉर्पियो छोड़कर हथियार के साथ फरार हो गया। पुलिस को जांच के दौरान आरोपित की गाड़ी से हथियार का लाइसेंस मिला है, जो उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से निर्गत है। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह और थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने दल-बल के साथ रात में ही जांच शुरू की। पुलिस ने संदिग्धों के घरों पर छापेमारी कर उस हथियार के कई कारतूस भी बरामद किए हैं, जिससे फायरिंग की गई थी। इधर, घटना के बाद दुल्हन पक्ष के लोग भी गायब हो गए। हालांकि, ग्रामीणों ने दूल्हे को रोककर देर रात शादी संपन्न कराई। सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार सिंह ने...