फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। स्मार्ट सिटी में हर दिन सात वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। इससे आमजनों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में वाहन चोरी की वारदातें बढ़ रही है। बावजूद पुलिस की सतर्कता नहीं बढ़ रही। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को औद्योगिक नगरी के रूप में भी जाना जाता है। यहां प्रदेश में गुरुग्राम के बाद सबसे अधिक वाहन है। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद में छोटे-बड़े वाहनों की संख्या 16 लाख से अधिक है। इनमें बाइक की संख्या सबसे अधिक है। इससे सड़क पर अक्सर दबाव बना रहता है। लोगों का कहना है कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से वह बाजार के बाहर सड़क किनारे वाहन पार्क कर रहे हैं। इसका फायदा उठाकर चोर उनके वाहन गायब कर रहे हैं। इससे उनकी चिंता बढ़ गई है। लोगों का यह भी आरोप है कि वाहन च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.