जहानाबाद, मई 19 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। विधि - व्यवस्था के मधेनजर रविवार की देर शाम तक सड़क मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने हर तरह के वाहनों को चेक किया। शराब के अलावा अन्य अवैध धंधा करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर थी। बताया गया है कि चेकिंग अभियान में जुर्माने के रूप में 93 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई। जहानाबाद शहर के विभिन्न मोड़ के अलावा ग्रामीण सड़क मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस के अलावा थाने के पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे थे। हर तरह के गाड़ियों के डिक्की की जांच की गयी। कई बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था तो कई वाहन चालकों के गाड़ियों के कागजात दुरुस्त नहीं थे। ऐसे लोगों से जुर्माने के रूप में उक्त राशि की वसूली की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.