समस्तीपुर, जनवरी 17 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के नवटोल गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने छह लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि दरोगा अमर कुमार पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति चादर से ढककर शराब ले जाते हुए संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से छह लीटर देशी शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र सहनी के रूप में की गई है। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.