गढ़वा, फरवरी 3 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान युवक के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना नगर पंचायत के आंबेडकर चौक पर रविवार शाम 6.30 बजे की है। वाहन चेकिंग के दौरान युवक को लाठी से पिटकर घायल कर दिया। उसका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक लातेहार जिलांतर्गत कुमुंगा गांव निवासी 25 वर्षीय लाडले खान के रिश्तेदारों ने बताया कि वह थानांतर्गत घुरूआ गांव रिश्तेदारी में आया था। वह शाम को अपने गांव लौट रहा था। उसी क्रम में ब्लॉक के समीप पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस के द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उधर घटना पर लोगों ने आक्रोश जताया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस चेकिंग दौरान दिए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.