जहानाबाद, फरवरी 22 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर विधि - व्यवस्था के मद्देनजर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर हर तरह के वाहनों की जांच की गई जिसमें यातायात नियम का उल्लंघन कर वाहन चलाने के मामले में कई लोग पकड़े गए और उनकी गाड़ियां जब्त की गई। उनसे फाइन के रूप में 87 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई और उन्हें आगे से ट्रैफिक नियम का पालन कर वाहन चलाने की नसीहत देकर छोड़ा गया। शनिवार को अरवल मोड़ के समीप एडीटीओ करिश्मा सिंह के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। कई वैसे वाहन चालक पकड़े गए जिनके गाड़ियों के कागजात दुरुस्त नहीं थे। किन्हीं के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.