जहानाबाद, जनवरी 1 -- जहानाबाद। जिले में विधि - व्यवस्था के मधेनजर व अवैध खनन और यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने कई वाहन सवारों को पकड़ा। उनसे बतौर जुर्माने के रूप में 49 हजार रुपए राजस्व की वसूली की गई। गुजरे साल के अंतिम दिन बुधवार की देर रात तक पुलिस की ऊक्त कार्रवाई चली। गुरुवार को पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी गई। रोको - टोको अभियान भी चलाया गया। बताया गया है कि पकड़े गए लोगों में कई बाइक सवार थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। कुछ के गाड़ियों के कागजात दुरुस्त नहीं थे। किसी के प्रदूषण फेल थे। इन सभी मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...