मऊ, नवम्बर 23 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को पूरे दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कड़ा शिकंजा कस दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और मुख्य मार्गों पर गहन चेकिंग की गई। जिससे वाहन चालकों में पूरे दिन हड़कंप का माहौल बना रहा। कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। अभियान के दौरान पुलिस ने रिकॉर्ड 308 वाहनों का चालान किया। जबकि 7 वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि 19 नवंबर से अवैध डग्गामार वाहन, ओवरलोडिंग, काली फिल्म, हूटर लगाना, नंबर प्लेट पर जाति सूचक शब्द लिखना, बिना कागजात के वाहन संचालन जैसे बिंदुओं पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार की कार्रवाई में अवैध रूप से चल रही 11 बसें और 32 आटो पकड़े गए। जिनमें से 2 बसें और 2 आटो स...