लातेहार, सितम्बर 12 -- लातेहार,प्रतिनिधि। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर गुरुवार को एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान डीटीओ उमेश मंडल और पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में लातेहार परिषद भवन के पास संचालित किया गया। अभियान में परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने भाग लिया। इस दौरान कुल 56 वाहनों की जांच की गई। जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 20 वाहनों का चालान काटा गया और कुल 40,500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। डीटीओ ने बताया कि बिना कागजात, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट और बीमा जैसे मामलों में चालान काटे गए हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की...