पलामू, अक्टूबर 8 -- मेदिनीनगर। यातायात प्रभारी समाल अहमद के नेतृत्व में छहमुहान के समीप बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन मामले में 13 दो पहिया वाहन एवं 5 ई-रिक्शा जब्त किया गया। बाद में सभी वाहन को जब्त करते हुए सुरक्षा की दृष्टि से टाउन थाना परिसर में लगा दिया गया है। जब्त वाहन का चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेजा गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि 1 बाइक सवार, ब्लूटूथ लगाकर वाहन चला रहा जबकि 5 ई-रिक्शा चालक बीच सड़क पर गाड़ी रोककर सवारी बैठाते पकड़े गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.