पलामू, मई 18 -- मेदिनीनगर। यातायात प्रभारी समाल अहमद के नेतृत्व में शनिवार को सद्दीक मंजिल चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में 09 दोपहिया वाहन एवं एक व्यक्ति को शराब का सेवन कर मिनी ट्रक चलाते पकड़ा गया। बाइक एवं मिनी ट्रक को जब्त करते हुए शहर थाना परिसर में लगा दिया गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि 09 दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस एवं कुछ ट्रिपल लोड चलते हुए पकड़ा गया। ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत ब्रेथ एनालाइजर से जांचोपरांत शराब का सेवन कर एक मिनी ट्रक चलाते हुए पकड़ा गया। सभी का चालान काटकर जिला परिवहन कार्यालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.