ग्रेटर नोएडा, दिसम्बर 18 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हनुमान मंदिर बिसरख से गौड़ चौक की ओर जाने वाले वाहन चालक ध्यान दें। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सीवर लाइन पर काम होने के चलते गुरुवार से हनुमान मंदिर बिसरख से गौड़ चौक की ओर के मांग में डायवर्जन रहेगा। ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे डायवर्जन वाले वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें ताकि असुविधा का सामना ना करना पड़े। ट्रैफिक पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर बिसरख की ओर से डी मार्ट गोल चक्कर होकर गौड़ चौक की ओर जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया गया है। अब ये वाहन चालक डी मार्ट गोल चक्कर से बाएं होकर अपने मुकाम तक जा सकेंगे। ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सूरजपुर बिसरख से डी मार्ट गोल चक्कर होकर गौड़ चौक...