गोपालगंज, मई 9 -- थावे। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालगंज-मीरगंज एनएच 531 पर गुरुवार की देर शाम थावे पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 11 वाहन चालकों से 31 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। वाहन जांच के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा आदि दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं जरूरी दस्तावेज साथ लेकर ही यात्रा करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.