पलामू, जनवरी 8 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा में वाहन चालकों से अवैध वसूली मामले में नावाबजार थाना क्षेत्र के ब्रहमोरिया गांव निवासी मनीष कुमार दुबे को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आरोपी, लगातार वाहन चालकों से नगर निगम के टैक्स के नाम पर वसूली कर रहा था। इसकी शिकायत के आलोक में गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने माध्यम से अवैध वसूली किया जाता है तो इसकी सूचना शहर थाना की पुलिस को दे दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.