बलरामपुर, अगस्त 12 -- बलरामपुर संवाददाता। एआरटीओ व यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर लोगों को यातायात के नियम की जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी यातायात देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व एआरटीओ के नेतृत्व में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। मंगलवार को वीर विनय चौक एवं बड़ा परेड ग्राउंड पर विभाग ने ई-रिक्शा व बसों पर हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित पंपलेट चस्पा कर उसके बारे में जानकारी दी। एआरटीओ बृजेश कुमार ने कहा कि हमें हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों में देश प्रेम की भावना जगानी चाहिए। शासन के निर्देश पर पूरे भारत में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालकों को शपथ लेनी चाहिए कि लोग यातायात के नियमों का पालन करेंगे। यातायात प्रभारी उमेश यादव ने कहा कि यातायात के नियम का पालन करने से हमारी स्वयं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.