रांची, जनवरी 21 -- खूंटी, संवाददाता। जिला परिवहन कार्यालय के तत्वावधान में बुधवार को जिले के लाइसेंस आवेदकों के लिए सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आवेदकों को मोटर वाहन अधिनियम, गुड समरीटन कानून, सड़क सुरक्षा नियमों, सड़क दुर्घटना मुआवजा अधिनियम और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधायक रामसूर्या मुंडा ने आवेदकों को संबोधित करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने सुरक्षित यात्रा पर जोर देते हुए कहा कि नियमों का पालन कर न केवल स्वयं सुरक्षित रहा जा सकता है, बल्कि दूसरों की जान भी बचाई जा सकती है। इसके अलावा उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने और जिले को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। याता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.