वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में मंगलवार को वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से हरतीरथ स्थित एक होटल में संगोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने कहा कि भारत में सड़क दुर्घटना में प्रत्येक वर्ष 1.70 लाख मौतें होती हैं। इसमें 55000 मौतें हेलमेट नहीं लगाने से होती हैं। इसके सबसे कारण ओवरस्पीड, रांग साइड ड्राइविंग, मोबाइल का उपयोग है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने पर हादसों के चांस 40 फीसदी बढ़ जाते हैं। विशिष्ट अतिथि एसीपी (ट्रैफिक) सोमवीर ने कहा कि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर में हादसे कम हुए, जबकि आउटर एरिया यानी रिंग रोड, जीटी रोड पर ज्यादा दुर्घटनाएं हुईं। यात्रीकर अधिकारी अखिलेश पांडेय ने कहा कि जाग...