गुड़गांव, दिसम्बर 27 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले 434 चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के तहत कुल 21 लाख 80 हजार रुपये की भारी-भरकम जुर्माना राशि वसूली गई है। दिसंबर महीने में चला विशेष अभियान पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन और एसीपी सत्यपाल यादव की देखरेख में यह अभियान एक से 26 दिसंबर तक चलाया गया। यातायात पुलिस की टीमों ने शहर के विभिन्न मुख्य चौराहों और हाईवे पर गहन मॉनिटरिंग की। पुलिस का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर वाहनों का संचालन सुगम और सुरक्षित बनाना है...