मैनपुरी, नवम्बर 8 -- मैनपुरी। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया अभियान चलाया जा रहा है। लापरवाह वाहन चालकों के चालान काटकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। शुक्रवार को शहर के विभिन्न चौराहे तिराहे पर अभियान चलाकार 307 वाहनों के चालान किए गए। जिन पर 3 लाख 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह शुक्रवार सुबह करहल चौराहा, भांवत चौराहा, ईशन नदी तिराहा, जेल चौराहा पर पहुंचे। जहां उन्होंने कई वाहन चालकों को रोककर यातायात नियम के समझाएं। कहा कि अगर आप नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएंगे, तो सुरक्षित घर पहुंचेंगे। बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें व फोन का इस्तेमाल न करें। आपकी छोटी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती...