मिर्जापुर, फरवरी 17 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थाना क्षेत्र के महुअट तिराहे के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से रिफाइन फैक्ट्री का कर्मी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवा गुरुआन बस्ती निवासी 50 वर्षीय ओमप्रकाश विश्वकर्मा महुअट गांव स्थित रिफाइन फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री के प्रोपराइटर अजय कुमार दुबे ने बताया कि प्रतिदिन की तरह ओमप्रकाश काम पर आया था। शनिवार की शाम लगभग छह बजे कार्य करने के बाद वापस घर के लिए निकला था। तभी महुअट तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने ओमप्रकाश को टक्कर मार दिया। वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.