बक्सर, फरवरी 8 -- रघुनाथपुर। विगत कई महीनों से बालू से लदे ओवरलोड, जिन्हें उत्तर प्रदेश जाना होता है। वे ब्रह्मपुर से होकर भाया एनएच-922 के रास्ते आसानी से निकल जाते हैं। लेकिन, प्रशासनिक अधिकारी इस मार्ग पर ट्रकों का परिचालन रोकने के लिए पहल नहीं कर रहे हैं। उनके मौन धारण करने से रात के समय ट्रक वाले बिजली के खंभों में ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर देते हैं। शनिवार की रात बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने की घटना तीसरी थी। नगर पंचायत के बैंक आफ इंडिया शाखा के समीप बिजली का एक खंभा अज्ञात वाहन के धक्के से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे सुबह में लगभग 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बाद में बिजली कर्मियों द्वारा तार को दुरूस्त करने पर बिजली आपूर्ति चालू हो पायी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...