सोनभद्र, जुलाई 25 -- सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। मोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन दुर्गा मंडप के समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वह मोरवा से गोरबी की तरफ जा रहा था। सोनभद्र के दुद्धी निवासी 18 वर्षीय विकास पनिका पुत्र स्व. पुरुषोत्तम पनिका सिंगरौली के गोरबी में में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था। गुरुवार शाम को वह अपने किसी रिश्तेदार के साथ बाइक से मोरवा की तरफ गया था। रात में वह रिश्तेदार के साथ मोरवा से गोरबी लौट रहा था। रात लगभग नौ बजे जैसे ही वह मोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन दुर्गा मंडप के समीप पहुंचा, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इससे विकास की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं साथ में बाइक पर बैठे उसके रिश्तेदार को गंभीर चोट आई। मोरवा पुलिस ने तत्काल घायल व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.