रांची, मार्च 4 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के अश्वाबेड़ा अस्कीटांड़ के पास एक वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 15 वर्षीय नाबालिग घासीराम मुंडा की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक सोहन मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार की शाम लगभग सात बजे की है। मृतक घासीराम और घायल सोहन दोनों रुसूजारा तेतरमथानी के निवासी हैं। सोहन की कमर, छाती, पैर और सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल सोहन मुंडा को इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया है। वाहन जोन्हा साप्ताहिक बाजार जा रहा था। घासीराम मुंडा और सोहन जोन्हा साप्ताहिक बाजार से अपने घर लौट रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...