मुंगेर, मार्च 25 -- मुंगेर, निज संवाददाता। लखीसराय-मुंगेर मुख्य पथ एनएच 80 पर खावा मेदनीचौकी के समीप सोमवार की सुबह एक अज्ञात वाहन के धक्के से 68 वर्षीय महिला सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेदनी चौकी खावा निवासी प्रकाश महतो की पत्नी 68 वर्षीय सावित्री देवी सोमवार की सुबह मुख्य सड़क पर टहलने निकली थी। इस दौरान लखीसराय की ओर से आ रहा एक वाहन महिला को धक्का मारते हुए फरार हो गया। धक्का लगने से घायल महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पुत्र राम विलास कुमार, पुत्री चमेली देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-...