आरा, नवम्बर 24 -- आरा। आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले में शाहपुर के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक में ठोकर मार दी। उसमें बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के नया भोजपुर निवासी 54 वर्षीय निर्मल कुमार यादव और उनकी पत्नी शिव कुमारी देवी शामिल है। बताया जा रहा है कि निर्मल कुमार यादव अपनी पत्नी शिव कुमारी देवी के पथरी का इलाज कराने आरा आ आए थे। इलाज करने के बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान शाहपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। उसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...