लातेहार, फरवरी 23 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत बरनी पुल के समीप रविवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालूमाथ प्रखंड के कोमर गांव निवासी चीमो देवी 60 वर्ष पति महतो उरांव किसी कार्य से लातेहार जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पता...