नैनीताल, दिसम्बर 28 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। बीती पांच दिसंबर को नैनीताल-हल्द्वानी सड़क पर कैंटर की टक्कर में दो युवक घायल हो गए थे। जिनमें से एक ने हल्द्वानी एसटीएच में दम तोड़ दिया था। इधर, मृतक के चाचा की तहरीर पर तल्लीताल पुलिस ने कैंटर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनगर निवासी उस्मान पुत्र हबीब शाह ने रविवार को दी तहरीर में बताया है, कि पांच दिसंबर को उसका भतीजा सुहेल पुत्र स्व. कश्मीर अली निवासी कालाढूंगी अपने दोस्त शावेद के साथ नैनीताल से हल्द्वानी आ रहा था। ज्योलीकोट के पास सुहेल को उसका दोस्त मेहताब आलम दिखा। बाइक रोककर मेहताब, सुहेल और शावेद सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे, कि तभी दोपहर 2.30 बजे हल्द्वानी से आ रहे कैंटर ने गलत दिशा में आकर सुहेल और मेहताब को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं। सुह...