मथुरा, मई 31 -- मथुरा। शहर के आर्य समाज रोड पर शुक्रवार तड़के वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन चालक टक्कर मारने के बाद करीब 100 मीटर तक शव को घसीटता ले गया। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया। करीब 100 मीटर दूर शव वाहन से अलग हुआ और वाहन चालक वाहन को भगा ले गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अंतापाड़ा की वाल्मीकि बस्ती निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि उनके भाई गौरव सिंह तोमर (30) कोतवाली के सामने साड़ी के शोरूम में कार्य करते थे। शुक्रवार की तड़के करीब 3 बजे वह घर से बाहर घूमने के लिए निकले थे। आर्य समाज रोड पर जनरलगंज की ओर से आते वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन चालक ने टक्कर मारने के बाद वाहन को रोका नहीं। टक्कर के दौरान गौरव वाहन में फंस गया। वाहन चालक वाहन भगाने लगा और करीब 1...