लातेहार, दिसम्बर 29 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। क्षेत्र के झाबर गांव अंतर्गत भगत मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान हाथडीह गांव निवासी मुनेश्वर भुईयां के रूप में हुई है। घटना के बाद पंचायत के उप मुखिया संदीप उरांव एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मुनेश्वर भुईयां इचाक गांव से कुछ आवश्यक कार्य कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.