लखनऊ, फरवरी 20 -- चचेरे भाई की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे रखे पत्थर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल बाइक सवार को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए था। कांटा करौंदी गांव निवासी अनिरुद्ध यादव सिक्योरिटी गार्ड है। परिवार में पत्नी सरला, तीन बेटे आकाश, आयुष (20) और रजत है। मृतक के पिता ने बताया कि आयुष बछरावां स्थित दयानंद डिग्री कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। साथ ही आयुष पढ़ाई के साथ एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में डिलीवरी मैन के रूप में काम करता था। वह गुरुवार को कमालपुर बिचलका मजरा बल्दीखेडा गांव अपने पारिवार के चचेरे भाई अंकुश यादव की शादी में शामिल होने...