औरैया, फरवरी 1 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी संजय कुमार ने अयाना पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 12 दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे उनके पिता शिवकुमार साइकिल से मुरादगंज से घर लौट रहे थे। अयाना-मुरादगंज मार्ग पर टकपुरा नहर पुल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी अयाना में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हालांकि, अंदरूनी चोटों के कारण घर पहुंचने पर उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान 21 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले...