लखनऊ, मार्च 28 -- सैरपुर के पल्हरी में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुलेट सवार खेत के किनारे लगे कटीले तार में घुस गए। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वहीं, भांजा घायल हो गया। तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। सभी लोग रिश्तेदारी में मुंडन समारोह से लौट रहे थे। हादसे के समय बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाराबंकी देवा के बरवास गांव निवासी भारत के मुताबिक भाई हरिश्चंद्र यादव (28) खेती किसानी करते थे। हरिश्चंद्र गुरुवार शाम को भतीजे अमन (16) व भांजे मोनू के साथ सैरपुर स्थित भांजी की बेटी के मुंडन समारोह में शामिल होने आए थे। अमन कक्षा नौ का छात्र था। शुक्रवार सुबह तीनों लोग एक ही बुलेट से घर लौट रहे थे। सुबह करीब छह बजे वह पल्हरी गांव के पास पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार...