जमुई, मई 18 -- जमुई । निज संवाददाता जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर ढ़ंड गांव के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राजेन्द्र मंडल (50) को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे राजेन्द्र मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। जब तक स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गई। उसके बाद मृतक राजेंद्र मंडल के शव को सदर अस्पताल लाया गया और घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। रात ज्यादा होने की वजह से शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। बताया जाता है कि राजेंद्र मंडल हमेशा की तरह शुक्रवार की रात भी पानी पुरी यानी फुचका बेचकर ठेला के साथ अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही ढ़ंड गांव के पास पहुंचे इसी दौरान अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे राजेंद्र मंडल की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद प...