रामपुर, दिसम्बर 25 -- रामपुर, संवाददाता। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ड्यूटी से घर जा रहे एक होमगार्ड की स्कूटी में वाहन में टक्कर मार दी। जिसके बाद वह सड़क किनारे तालाब में गिर गया। सुबह काम पर निकले ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराया है। मुरादाबाद जिले के मानपुर पट्टी गांव निवासी हरकेश सिंह उम्र 57 साल होमगार्ड विभाग में कार्य करते थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी बमनपुरी स्टेडियम की सुरक्षा में चल रही थी। वह रात में ड्यूटी पर आते थे। मंगलवार को भी घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वह स्कूटी से अहमदनगर ठेगा गांव के पास पहुंचे तो एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगत ही वह सड़क किनारे तालाब में गिर गए। हादसे में घायल होने के बाद पूरी रात तालाब में पड़े रहने से उनकी मौत हो गई। सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.