रुद्रपुर, जून 20 -- किच्छा। हल्द्वानी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक विक्षिप्त अधेड़ की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड पर एचपीएस स्कूल के निकट एक अधेड़ सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और अधेड़ को सीएचसी लाई, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय जटाशंकर के रूप में की गई। एसआई राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जटाशंकर सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहता था। वह विक्षिप्त की तरह जीवनयापन करता था। उसके सिर में चोट के निशान पाए गए हैं। इस कारण उसे किसी वाहन की टक्कर लगने की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.