गोपालगंज, दिसम्बर 10 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के भठवां एनएच-27 चौराहे के पास बुधवार की शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान गोपालगंज शहर निवासी राधेश्याम के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.