आरा, फरवरी 19 -- -आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर उदवंतनगर बाजार में गुरुवार की सुबह की घटना आरा/उदवंतनगर, हिन्दुस्तान संवाददाता। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के उदवंतनगर बाजार पर गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन ने मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे एक बुजुर्ग किसान को कुचल दिया। इसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनका शव पूरी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया है। मृत किसान उदवंतनगर गांव निवासी स्व. झपसी यादव के 70 वर्षीय पुत्र बूटन यादव थे। उनका भतीजा चौकीदार है। उनके भतीजे कृष्णा कुमार ने बताया कि उनके चाचा हमेशा उदवंतनगर बाजार स्थित काली मंदिर में पूजा करने जाते थे। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे वह काली मंदिर में पूजा करने के बाद पैदल वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिल...