गिरडीह, मई 8 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के देवरी चतरो रोड में कोयनडीह गांव के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद बुधवार को पीड़ित पशुपालक किसान परिवार में मातम पसर गया। इस सम्बंध में कोयनडीह गांव की महिला किसान अझोला देवी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात में वह अपने मवेशियों को घर के पास छोड़कर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गई थी। उसी समय करीब डेढ़ बजे रात में तेज गति से से जा रहे अज्ञात वाहन सड़क किनारे बैठे मवेशियों को ठोकर मारते हुए वहां से फरार हो गया। बताया कि घटना में उनकी एक गर्भवती गाय तथा फतेहपुर गांव के बच्चु यादव के बैल की मौत हो गई। घटना की सूचना देवरी थाना पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.