मऊ, अप्रैल 13 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तहसील गेट के पास शनिवार को स्कूली वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 65 वर्षीय दादा की मौत हो गई, जबकि पोता बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दादा के शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। साथ ही साथ परिजनों की तहरीर पर पुलिस वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है। साथ ही साथ चालक को हिरासत में लेकर पुलिस कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। रानीपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी 65 वर्षीय कैलाश चौहान अपने पोते 22 वर्षीय रजनीश चौहान के साथ शनिवार को बाइक पर सवार होकर तहसील पर आए थे। जैसे ही वह मुहम्मदाबाद गोहना तहसील गेट के पास अपनी बाइक तहसील के तरफ मोड़ रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूली वाहन ने बाइक सवार हो जोरदार ठोकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.