लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- लखीमपुर, संवाददाता। थाना खीरी क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि एक युवक की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर कोन निवासी संकटा प्रसाद का 20 वर्षीय बेटा मनीष मंगलवार की शाम गांव के ही अपने दोस्त 23 वर्षीय नन्हू के साथ बाइक से टहलने निकला था। बताते हैं कि थाना खीरी क्षेत्र के लखीमपुर-खीरी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने दो गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी नन्हू का इलाज लखनऊ में चल रहा है। हालांकि परिजनों ने यह भ...