सहारनपुर, फरवरी 10 -- दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुंदरपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सुलेखचंद पुत्र बुल सिंह (50) और संदीप पुत्र बाबूराम निवासीगण अननेकी हेतमपुर, जिला हरिद्वार, बाइक से देहरादून की ओर जा रहे थे। दोनों युवक निर्माण कार्य में सरिया बांधने का काम करते थे। जैसे ही वे सुंदरपुर के पास पहुंचे, पीछे से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में बाइक चला रहे सुलेखचंद को वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे संदीप को गंभीर चोटें आईं। सूचना म...