मैनपुरी, दिसम्बर 21 -- मैनपुरी। सड़क सुरक्षा से ही जीवन की रक्षा होगी। इस संकल्प के साथ शहर की यातायात पुलिस ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान निजी वाहनों पर लगी काली फिल्मों को विशेष रूप से हटाया गया। एक कार पर स्वास्थ्य विभाग का लोगो लगा हुआ था। इस वाहन की काली फिल्म सीओ ट्रैफिक दीपशिखा ने स्वयं हटायी। अभियान के दौरान 355 वाहनों के चालान काटे गए। रविवार की शाम शहर के ईसन नदी पुल पर चेकिंग अभियान शुरू हुआ तो वाहन चालक इधर-उधर दौड़ते नजर आए। यहां चेकिंग में वाहनों के चालान काटे गए। यहां से सीओ और यातायात निरीक्षक सुनील कुमार करहल चौराहा पर पहुंचे। यहां काली फिल्मों को लगाकर चल रहे वाहनों की विशेष रूप से चेकिंग की गई, वाहनों के चालान काटे गए। लोगों ने बहानेबाजी भी की लेकिन जो पकड़ा गया उसे छोड़ा नहीं गया।...