मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वाहनों के शो-रूम खुलवाने के नाम पर बैरिया आयाचीग्राम के पूर्व सैनिक मुकेश कुमार सिंह से 32 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस संबंध में उन्होंने जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी विंग कमांडर यूके त्रिपाठी से मदद की गुहार लगाई है। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की सचिव जयश्री कुमारी को पत्र भेजा है। इसमें आरोपित नायब सूबेदार मनोज कुमार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने और राशि की वापसी कराने का आग्रह किया है। विंग कमांडर यूके त्रिपाठी ने कहा कि आरोपित नायब सूबेदार सेवारत सैनिक है। उनकी यूनिट को भी इसकी जांच के लिए पत्र भेजा गया है। बताया कि बैरिया अयाचीग्राम के पूर्व सैनिक मुकेश कुमार सिंह से वाहनों के शो-रूम खुलवाने को लेकर कई बार में 32 लाख रुपये लिए हैं। लेकिन, अब ...