नवादा, दिसम्बर 15 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा की पुलिस द्वारा जिले में वाहनों की सघन जांच का शनिवार को अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों व शहर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 924 वाहनों की जांच की गयी। जिसमें दोपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहन शामिल हैं। इस दौरान डिफॉल्टर पाये गये वाहनों पर विभिन्न मोटर वाहन अधिनियम के तहत 04 लाख 62 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। वाहनों का ऑन दी स्पॉट चालान काटा गया। जांच के दौरान वाहनों के कागजात व डिक्की आदि की सघनता से तलाशी ली गयी। इस क्रम में वाहनों के चालकों की भी तलाशी ली गयी। वाहनों की जांच अभियान को लेकर शहर में हड़कम्प मचा रहा। शहर में कई जगहों पर वाहनों की जांच की गयी। जांच में विभिन्न थानों के थानाध्यक्षों ने भाग लिया। एसपी दीपक रंजन के निर्देश जिले के विभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.