उन्नाव, फरवरी 8 -- मोहान। कुरुक्षेत्र स्थित लाडवा क्षेत्र के पीपली मार्ग पर सोंटी गांव के पास शनिवार शाम निर्माणाधीन भवन के नजदीक लोडर और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के धौरा गांव निवासी 43 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। राजेश पिछले करीब 20 वर्षों से कुरुक्षेत्र के कैलाश नगर मोहल्ले में रहकर ऑटो रिक्शा चलाते थे और सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, राजेश शनिवार शाम ऑटो से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे लोडर ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो का अगला हिस्सा लोडर में घुस गया और दोनों चालक केबिन में फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.