हल्द्वानी, जून 3 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी, रुद्रपुर व टनकपुर स्वचालित परीक्षण संस्थान को टैक्सी, बाइक, ट्रॉली और निर्माण उपकरण वाहनों की फिटनेस जांच मामले में आरटीओ हल्द्वानी ने नोटिस जारी किया है। मंगलवार को संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि इन वाहनों की फिटनेस जांच में देरी से वाहन स्वामियों को परेशानी हो रही है और सड़क सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने संस्थान को निर्देश दिए कि वाहन स्वामियों के हित में पोर्टल के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर वाहनों का भौतिक निरीक्षण करने को कहा है। निरीक्षण की रिपोर्ट कार्यालय को तुरंत भेजकर वाहन 4.0 सॉफ्टवेयर में विवरण दर्ज कर फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.