किशनगंज, फरवरी 7 -- पौआखाली। शुक्रवार को सुखानी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना अध्यक्ष मनु कुमारी के नेतृत्व में प्रमुख सड़कों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग की भी निगरानी की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को सख्त हिदायत दी गई, जबकि कुछ मामलों में नियमानुसार जुर्माना भी लगाया गया। पुलिस ने बिना कागजात और बिना सुरक्षा उपकरण के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें भविष्य में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.