नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- हिंदू धर्म में कई ऐसे पौधे और फूल हैं, जिनका पूजा में शामिल करना अनिवार्य होता है। तुलसी का पौधा भी इसी में से एक है। तुलसी के पत्तों को ना सिर्फ पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है बल्कि इसके पौधे को पूजा जाता है। तुलसी के पौधे को सबसे पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में इसे रखने और संभालने के कई तरीके होते हैं। जब लोग घर में तुलसी लगाना चाहते हैं तो उन्हें एक सवाल बहुत कन्फ्यूज करता है। ये सवाल होता है कि घर में श्यामा और रामा में से कौन सी तुलसी लगाई जाए? आज जानते हैं वास्तु के हिसाब से इसी सवाल का जवाब...रामा या श्यामा में से कौन शुभ? वास्तु के अनुसार सारी तुलसी शुभ और पवित्र होती हैं। रामा या श्यामा दोनों ही तुलसी शुभ हैं और इनमें से किसी को भी घर में लगाय...